किसानों के साथ सीधा संवाद — राया में चौपाल
द्वारा Preetam Singh Pramukh
राया क्षेत्र में आयोजित किसान चौपाल में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। सिंचाई की व्यवस्था, बीज की उपलब्धता और फसल के उचित मूल्य को लेकर खुलकर बात हुई।
मुख्य माँगें
किसानों ने नहरों की सफाई, समय पर बिजली आपूर्ति और मंडी में बिचौलियों की भूमिका कम करने की माँग रखी। हर माँग को लिखित रूप में दर्ज कर संबंधित विभाग को भेजा गया है।
अगली चौपाल का आयोजन अगले महीने गोवर्धन क्षेत्र में किया जाएगा।